अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस यानी आरकॉम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। टावर परिसंपत्तियों की बिक्री और जीटीएल इन्फ्रा के साथ समझौता टूट जाने की खबरों के बीच अगस्त महीने से अबतक आरकॉम के शेयर करीब 7 फीसदी गिर चुके हैं।
यही नहीं कंपनी के उपर लगभग 33,500 करोड़ रुपये का कर्ज भार है जो जून 2010 की तिमाही के सालाना एबिटा के मुकाबले 5 गुना और अपनी उद्यम वैल्यू का लगभग आधा है। कंपनी के उपर इस भारी भरकम कर्ज के बड़े हिस्से को अलगे एक साल के भीतर चुकाने का दबाव भी है। यही वजह है कि कंपनी अपनी टावर परिसंपत्तियों की बिक्री और बड़ी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। और अगर जल्दी ही वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाती है तो साफ तौर पर आने वाली दिनों में अनिल अंबानी की इस कंपनी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
No comments:
Post a Comment